January 13, 2026 2:57 pm

सोशल मीडिया :

We are the only wholeseller in Uttarakhand to give facility of Box Printing.

‘लड़कों ने बदला माहौल, अपनी ताकत का इस्तेमाल किया’, ऐतिहासिक जीत पर चरिथा असलंका ने किया प्लान का खुलासा

श्रीलंका ने आखिरी वनडे मैच में भारत को 110 रन से हराकर सीरीज पर कब्जा जमाया। श्रीलंका की इस ऐतिहासिक जीत पर कप्तान चरिथा असलंका ने टीम की सराहना की। साथ ही नए कोच सनथ जयसूर्या की भी तारीफ की। असलंका ने कहा कि लड़कों ने टीम का माहौल बदल दिया है।

श्रीलंका ने भारत को 249 रन का लक्ष्य दिया था। भारत 26.1 ओवर में 138 रन बनाकर सिमट गई। भारत के मात्र चार बल्लेबाज ही दहाई का आंकाड़ा पार सके। श्रीलंकाई स्पिनर्स ने घातक गेंदबाजी की। खासकर डुनिथ वेल्लालागे ने। वेल्लालागे ने 5.1 ओवर में 27 रन देकर 5 विकेट चटकाए।

138 पर सिमट गई भारतीय टीम

बता दें कि भारत पिछले वनडे 10 सीरीजी से श्रीलंका को मात दे रहा था। हालांकि, 27 साल पुराना रिकॉर्ड अब टूट चूका है। तीसरे वनडे में भारत को बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने एक मुश्किल पिच पर 248 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत की पूरी टीम 138 के कुल स्कोर पर सिमट गई। श्रीलंका की तरफ से आविष्का फर्नांडो (96) और कुसल मेंडिस (59) ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली।

Share This Post:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *