April 8, 2025 4:41 am

सोशल मीडिया :

We are the only wholeseller in Uttarakhand to give facility of Box Printing.

राजस्थान ओपन बोर्ड परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, 10 में डिंपल तो 12वीं में सरिता ने किया टॉप

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल कक्षा 10वीं, 12वीं जून/ जुलाई 2024 सत्र का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। जिन छात्र-छात्राओं ने इस परीक्षा में भाग लिया था वे तुरंत ही आरएसओए की ऑफिसियल वेबसाइट education.rajasthan.gov.in या rsosapps.rajasthan.gov.in/rsos पर नतीजे चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए आपको एनरोलमेंट, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। इसके साथ ही आप इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी नतीजे चेक कर सकते हैं।

आपको बता दें कि दोनों ही कक्षाओं में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। जहां लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से अच्छा दर्ज किया गया है वहीं टॉपर्स में भी लड़कियों ने राज्य में पहला स्थान अर्जित किया है।

10 में डिंपल तो 12वीं में सरिता ने किया टॉप

राज्य में ओपन बोर्ड 10वीं की परीक्षा में डिंपल कुमावत ने 87.04 प्रतिशत अंक प्राप्त करके पहला स्थान प्राप्त किया है। उनके अलावा राधा तेली ने 86.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया है। लड़कों में धर्मवीर जोगी ने पहला तो चनणा राम में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने क्रमशः 84.40 एवं 82.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किया हैं।

इसके अलावा 12वीं कक्षा में प्रियंका पवांर ने 86.60 प्रतिशत अंक प्राप्त करके पहला स्थान तो सरिता भाम्बू ने 86.40% अंक लेकर राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। लड़कों में गौरव जोशी एवं कमलेश कुमार ने क्रमशः 82.20% एवं 82 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया है। दोनों ही कक्षाओं में लड़कियों ने बाजी मारी है।

रिजल्ट विवरण

इस वर्ष राजस्थान ओपन बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट 80.33 फीसदी दर्ज किया गया है। 10वीं में लड़कों का पास प्रतिशत 66.80% एवं लड़कियों का पास प्रतिशत 90.44% दर्ज किया गया है। इसके अलावा 12वीं कक्षा में 63.09 प्रतिशत छात्र छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है। इसमें से 62.08 प्रतिशत लड़के वहीं 63.84 फीसदी लड़कों का रिजल्ट दर्ज किया गया है।

Share This Post:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

क्रिकेट लाइव स्कोर

बड़ी ख़बरें