April 12, 2025 7:28 pm

सोशल मीडिया :

We are the only wholeseller in Uttarakhand to give facility of Box Printing.

रक्षाबंधन के दिन से 2 राशियों की बदलेगी किस्मत, आर्थिक तंगी होगी दूर

Chandra Gochar 2024: हर वर्ष सावन माह की पूर्णिमा तिथि पर भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन मनाया जाता है। इस वर्ष 19 अगस्त को रक्षाबंधन मनाया जाएगा। इस शुभ अवसर पर मन के कारक चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों को लाभ होगा। इनमें 2 राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा। आइए, इन 2 राशि के बारे में जानते हैं-

चंद्र राशि परिवर्तन

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, चंद्र देव 19 अगस्त यानी सावन माह की पूर्णिमा तिथि यानी रक्षाबंधन पर राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन चंद्र देव संध्याकाल 06 बजकर 59 मिनट पर मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। चंद्र देव कुंभ राशि में सवा दो दिनों तक रहेंगे। इसके बाद चंद्र देव 21 अगस्त को मीन राशि में गोचर करेंगे।

मेष राशि

चंद्र देव के राशि परिवर्तन से मेष राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा। चंद्र देव मेष राशि के आय भाव में विराजमान रहेंगे। इससे न केवल धन-धान्य में वृद्धि होगी, बल्कि मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिलेगी। इस राशि में सूर्य देव उच्च के होते हैं। अतः मेष राशि के जातक करियर में बेहतर करते हैं। इस राशि के जातक रक्षाबंधन पर मसूर दाल, लाल रंग की मिठाई, लाल रंग के वस्त्र का दान करें। इन चीजों के दान से सभी बिगड़े काम बन जाएंगे।

कुंभ राशि

चंद्र के राशि परिवर्तन से मकर राशि के जातकों को शुभ कार्यों में सफलता मिलेगी। साथ ही मन प्रसन्न रहेगा। मानसिक तनाव से निजात मिलेगी। साथ ही धन लाभ होगा। मेहमानों का आगमन होगा। यात्रा के भी योग बनेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। नवीन कार्य का श्रीगणेश कर सकते हैं। बिगड़े कार्य बनेंगे। दोस्तों और परिवारजनों से सहयोग मिलेगा। कोई महंगा उपहार मिल सकता है। चंद्र देव की कृपा पाने के लिए भगवान शिव की पूजा करें।

 

Share This Post:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

क्रिकेट लाइव स्कोर

बड़ी ख़बरें